समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से बडरांव विकास खंड क्षेत्र के कुसुम्हा में रविवार को मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह मनाया गया।
इस मौके पर सगड़ी विधायक एचएन सिंह और मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा दबे कुचले लोगों को हक व अधिकार दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष करते रहे। उनके बताए गए मार्ग पर चलने से ही देश और समाज की तरक्की संभव है। कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे।
जिन्होंने हर वर्ग को अपने साथ लेकर जोड़ने और चलने का काम किया। इस अवसर पर 10 किलोमीटर दौड़ में उत्तर प्रदेश में प्रथम मिलने पर अंशिका यादव, साक्षी यादव को डिस्कस थ्रो, प्रीति सिंह को लंबी कूद, सचिन कुमार यादव को लंबी कूद, आशीष यादव को प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर ओमप्रकाश बागी, राजेंद्र यादव, शैलेश यादव, दूधनाथ यादव, सूर्यभान यादव आदि शामिल रहे।