फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरिक्षण कर जाना शिक्षा का हाल, व्यवस्था पर जताया संतोष

Mon, 21 Oct 2024 05:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ के जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान शिक्षा का हाल जाना और छोटे बच्चों से संवाद किया। हर एक कक्षा का निरीक्षण कर बच्चों से सवाल पूछे और संतुष्ट दिखाई दिए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे जिलाधिकारी ने जाना शिक्षा का हाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खबर मऊ जिले से है। यहां जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने सोमवार को नगर क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय सहादतपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के समस्त कक्षाओं में बच्चों से संवाद किया।

विज्ञापन


बच्चों से किताबें पढ़वाने के साथ ही उनसे गणित के सवाल भी ब्लैक बोर्ड पर हल करवाया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने एक्टिविटी के माध्यम से अध्यापिका से कक्षा शिक्षण भी करवाया। बच्चों को प्रोत्साहित भी किया।

 जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बच्चों से पहाड़ा भी सुना।  पहाड़ा सही सुनाने पर बच्चों को शाबाशी दी। जिलाधिकारी ने गंदगी से फैलने वाले बीमारियों, जल जनित बीमारियों के संबंध में जानकारी लेते हुए उन्हें बच्चों के साथ साझा किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक, अध्यापिकाएं,  शिक्षामित्र उपस्थित पाए गए। इस दौरान उन्होंने एमडीएम के लिए तैयार होने वाले भोजन का भी निरीक्षण किया।रसोइयों को साफ सफाई का विशेष ध्यान देने को कहा।

उन्होंने अध्यापकों को निपुण भारत के तहत कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।  बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में ग्राम प्रधान तथा एसएमसी के सदस्यों का सहयोग लेने के साथ ही  शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान इस पर चर्चा कर कार्य करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें