फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ

विज्ञापन
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद एक साथ माला पहनाकर नवनिर्वाचि
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन मुहम्मद असलम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश राय, महामंत्री सत्यराम यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रजापति, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अशीत कुमार पाठक और संजय कुमार गुप्ता को शपथ दिलाई।
साधारण उपाध्यक्ष सुशील कुमार द्विवेदी, सहमंत्री लाइब्रेरी सरिता सिंह,सहमंत्री पुस्तकालय अमित कुमार सिंह और सुनील कुमार दूबे, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार राय आडिटर प्रत्युष रंजन बालव को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी चन्द्रप्रकाश, पंकज राय, रामप्रकाश सिंह, रामबचन यादव, रमेश श्रीवास्तव, शाह मुहम्मद इकबाल और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी नीरज कुमार सिंह, अवनीश सिंह ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री दारा सिंह चौहान, मंडलायुक्त विवेक, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने भी सभी को बधाई दी। दारा सिंह चौहान ने वादकारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए न्यायिक कार्य में सहयोग करने की अपील की।
आशा व्यक्त की कि बार और बेंच का बेहतर सामंजस्य बना रहेगा। नगरपालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने बधाई देते हुए अधिवक्ताओं को सदैव की भांति सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल, निवर्तमान महामंत्री रितेश कुमार श्रीवास्तव, सेंट्रल बार के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव, ईश्वर चंद त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंह, विद्यानिधि उपाध्याय, चंद्रशेखर उपाध्याय, सुरेन्द्र राय, विजय मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें