फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता लगते ही हरकत में आया जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव आचार संहिता की घोषणा होते ही जिले का परिदृश्य बदलेन लगा। निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनावी तिथियों की घोषणा होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। आचार संहिता लगते ही विभिन्न तिराहों-चौराहों पर लगे खंभों और पेड़ों पर टंगे राजनैतिक पोस्टर हटाने का शुरू हुआ काम देर शाम तक चलता रहा। आचार संहिता लगते ही सार्वजनिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर तत्काल रोक लगा दी गई है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कसना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के चार विधान सभाओं में सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए कुल 1960 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर आयोग के अनुसार सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में कुल 16 लाख 94 हजार 940 मतदाता है। इनमे से सात लाख 95 हजार 266 महिला मतदाता हैं, वहीं नौ लाख एक हजार 587 पुरुष मतदाता हैं। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 87 है। सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन ने बताया कि आचार संहिता लगते ही नगर क्षेत्र में तिराहों-चौहारों सहित कई स्थानों पर लगाए गए विभिन्न राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाए जा रहे हैं।
चेताया कि कहीं भी कोई बैनर तथा पोस्टर लगाता है तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि शनिवार की दोपहर बाद चुनाव आचार संहिता की घोषणा हुई है। जिसके बाद जिले भर में सभी क्षेत्रों से होडिंग और पोस्टर हटाने की कवायद शुरू की गई। इसी क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, रतनपुरा, मधुबन, कोपागंज सहित कई क्षेत्रों में आचार संहिता की घोषणा होते ही पोस्टर बैनर हटवाये जाने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

नगर पंचायत कर्मियों ने हटवाया पोस्टर बैनर
घोसी। विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू होते ही आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से नगर सहित आस पास के क्षेत्रों में राजनैतिक दलों द्वारा लगाये गये बैनर व पोस्टरों को हटा दिया। नगर पंचायत के अफसरों ने कहा कि बिना इजाजत के राजनीतिक बैनर, पोस्टर लगाने पर कार्यवाही होगी। चुनाव आयोग के द्वारा आचार संहिता लागू होते ही नगर पंचायत के ईओ विनीत कुमार, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रताप नारायण यादव ने आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ बस स्टेशन, तहसील, रेलवे स्टेशन, सीताकुंड, ब्लाक मुख्यालय, सिनेमा हाल, मझवारा मोड़, बड़ागाँव सहित अन्य स्थानों पर लगाये गये राजनैतिक दलों के बैनरों और पोस्टरों को हटवा दिया। इस अवसर पर रमाकांत चौहान, विमलेश कुमार,अरशद अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रतापनारायण यादव ने सभी को चेताया कि बिना प्रशासन की अनुमति से किसी भी तरह का राजनैतिक बैनर, पोस्टर लगाया तो कार्यवाही होगी।
वहीं मधुबन में आचार संहिता लागू होते ही उपजिलाधिकारी रामभवन तिवारी, तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी, सीओ उमाशंकर पुलिस बल के साथ नगर पंचायत के बनियाबान, भोलारोड, शहीद स्मारक, दुबारी मोड तक अभियान चला कर विभिन्न राजनीतिक दलों के लगे होल्डिंग व पोस्टर को हटवा दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें