फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में मकड़ी का जाल देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर जिलाधिकारी ने इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निरीक्षण से अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 2.45 बजे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम ने सर्वप्रथम उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय का जायजा लिया, जहां जर्जर भवन को देखकरनउसके मरम्मत कराने का निर्देश दिया। वहीं बिल्डिंग में जगह जगह मकड़ी के जाल तथा गंदगी देखकर काफी नराजगी जताते हुए इसे दुरस्त कराने का निर्देेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें