मधुबन । तहसील क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को प्रबंध तंत्र ने शिक्षकों के संग बैठक कर पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का पुण्यतिथि सोमवार को मनाने का निर्णय लिया गया। कालेज के प्रबंधक विजय लाल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से इस एजुकेशन सेंटर ने शिक्षा जगत में अपनी शिनाख्त कायम किया है। वह आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव उर्फ गुड्डू ने बताया कि रामनरेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद पर रहे। जो सादगी, सच्चाई, सरलता और इमानदारी के प्रतीक,पूर्वांचल के गरीबों के मसीहा रहे। स्वदेशी व आत्मनिर्भरता के पक्षधर बाबूजी की प्रेरणा से इस देवरांचल में शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए संस्थान की स्थापना की सीख मिली थी। गरीबों दलितों पिछड़ों व किसानों के मसीहा के रूप में जाने-माने जाते थे। जिन की पुण्यतिथि सोमवार को वीएमवाई इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उनको श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनके सीख और आदर्श को आत्मसात किया जाएगा। इस दौरान रामायन यादव, अखिलेश मौर्य, सपन कन्नौजिया, डा. इजहार आदि रहे।