मऊ। समाजवादी पार्टी की तरफ से जिले की घोसी विधानसभा के प्रत्याशी की घोषणा के बाद से जिले में सियासी तापमान काफी बढ़ा हुआ है। चट्टी-चौराहों पर चुनावी चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं। आचार संहिता लगने के बाद भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान पर सपा ने भरोसा जताते हुए घोसी विधानसभा से टिकट दिया। टिकट दिए जाने की घोषणा के बाद से ही घोसी में हो रही सियासी चर्चाओं में इस निर्णय को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सियाही गलियारे में चर्चा है कि सपा ने घोसी से कई नेताओं को दरकिनार करते हुए चंद दिनों पहले सपा में शामिल हुए नेता को प्रत्याशी बनाना कितना सही है।
क्षेत्र में चर्चा है कि सपा में दिग्गज नेताओं को दरकिनार करते हुए प्रत्याशी बनाने के पीछे क्या सियाही रहस्य समझ से परे है।उधर सपा के पहले प्रत्याशी घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर यूर्जस भी मिला जुला प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे है। कुछ यूर्जस कहते नजर आ रहे है कि सपा के प्रत्यासी सियासत के मौसम वैज्ञानिक हैं, वह मौके की नजाकत को भांपते हुए अपनी जगह तलाश लेते हैं।उधर अब घोसी में भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर अटकले तेज हो गई है। लोग अपने अपने अनुसार प्रत्याशियों का नाम का आंकलन करते दिख रहे हैै।