फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 24 बेड का आपदा प्रबंधन वार्ड जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की दिशा में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। 100 शय्या के जिला अस्पताल में 24 शय्या और बढ़ाए जाने की कवायद शुरू की गई है। अब जिला अस्पताल 124 शय्या का हो जाएगा। जिला अस्पताल के पश्चिमी तरफ बने नवीन भवन को आपदा प्रबंधन वार्ड के रूप में सुसज्जित किया जा रहा है। परिसर में पांच वर्ष पूर्व बने भवन के निष्प्रयोज्य होने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से 29 अप्रैल को ‘सदर अस्पताल में तैयार भवन का लाभ नहीं’ शीर्षक से प्रकाशित की थी। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के ठीक पीछे वर्ष 2016 में लाखों की लागत से भवन का निर्माण कराया गया। लेकिन पांच वर्षों तक यह भवन शोपीस बना रहा है। अस्पताल प्रशासन से इस भवन को प्रयोग में लेने के लिए कई बार मांग भी की जा चुकी थी। जिला अस्पताल प्रशासन ने भवन को प्रयोग में लेने की कवायद शुरू कर दी है। भवन में 24 बेड, फायर फाइटिंग सिस्टम, नर्सिंग रूम आदि की व्यवस्था की जा रही है। इस वार्ड में भी सामान्य वार्ड की तरह ही सभी सुविधाएं मुहैया होंगी। इसके लिए मानव संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है। लाखों की लागत से बना यह भवन पिछले काफी समय से शोपीस बना हुआ था। इस भवन के उपयोग में आने से इमरजेंसी के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल में 24 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पताल के पश्चिम तरफ बने भवन को आपदा प्रबंधन वार्ड के रूप में संचालित किया जाएगा। वार्ड के बन जाने से अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके लिए मानव संसाधन की व्यवस्था की जा रही है। -बृज कुमार, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें