फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची को लेकर शिक्षकों में नाराजगी

विज्ञापन
चांदमारी इमिलिया स्थित डायट में अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए काउंसलिंग के लिए मौजूद अधिकारी और शिक्षक। - फोटो : mau
विज्ञापन
 अंग्रेजी माध्यम के चयनित 66 परिषदीय विद्यालयों में  सफल शिक्षकों की तैनाती के लिए बुधवार को डायट में  काउंसिलिंग हुई। 208 शिक्षकों ने विकल्प भरा। सुबह से डायट परिसर में गहमागहमी रही। विभाग की तरफ से जारी सूची को लेकर कुछ शिक्षकों में असंतोष दिखा, वहीं विभागीय अधिकारियों ने नियम के तहत जारी होना बताया। नए शिक्षा सत्र में बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अंग्रेजी माध्यम के 55 प्राथमिक तथा 11 उच्च प्राथमिक विद्यालयों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग की तरफ से आयोजित परीक्षा में 314 शिक्षक सफल हुए थे। साक्षात्कार भी लिया था। 208 शिक्षकों से विकल्प मांगा गया।  बुधवार को सुबह काउंसिलिग शुरू हुई। विभाग की तरफ सेजारी सूची को लेकर कुछ शिक्षकों में असंतोष दिखा।  उधर विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराया। प्रथम स्थान पाने वाले शिक्षकों को दूसरी सूची में दूसरा स्थान कर दिया गया। बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि सूची नियम के अनुरुप जारी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें