फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जमा हो रहा है गंदा पानी, जाने को लोग विवश

विज्ञापन
नगर पंचायत वलीदपुर में खाद गोदाम क़े पास सड़क पर जमा मोहल्लों का गन्दा पानी। - फोटो : MAU
विज्ञापन
स्वच्छता मुहिम के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली नगर निकाय के जिम्मेदार खुद को जागरूक नहीं कर पा रहे हैं। लोगों द्वारा गंदगी और गंदा पानी बहने की समस्याओं के शिकायत के बाद भी निदान नहीं किया गया है। ऐसा ही वलीदपुर नगर पंचायत के खाद गोदाम के पास देखने को मिल रहा है। कई मोहल्लों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। लोगों की गंदे पानी के बीच से आवाजाही करना मजबूरी बन गई हैं, इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि नगर पंचायत के काजीटोला मुहल्ला स्थित खाद गोदाम के पास निकासी का इंतजाम के अभाव मुहल्ले के घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। पानी जमा होने के चलते मुहल्लेवासियों के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगिरों को गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।यहीं नहीं सड़क पर जमा पानी से उसमें से भयंकर दुर्गंध निकलती है।इस समस्या को लेकर सपा नेता हबीबुर्रहमान अंसारी, प्रेमचंद गुप्ता, राजकुमार मिथिलेश सिंह, नसरुद्दीन, शकीला, श्याम सुंदर गुप्ता आदि लोगों ने बताया कि इस समस्या के निदान को लेकर कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदारों से की शिकायत की गई। बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इसको लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने बताया कि जल्द ही नाला निर्माण करवाकर सड़क पर जाम हो रहे मोहल्लों के गंदा पानी की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें