फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस ः बाजार में हुई धन की बारिश

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा बाजार में बर्तन की दुकान से खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
पंचदीपोत्सव पर्व पर धनवंतरी जयंती यानी धनतेरस के दिन सोमवार को बाजार में खूब धन वर्षा। दीपावली में खरीदारी के लिए लोग सुबह से देर शाम तक बाजारों में ही जमे रहे। बाजार सजे-धजे नजर आए। खासकर महिलाओं ने बर्तनों की खूब खरीदारी की। धनतेरस पर चांदी और सोने के सिक्कों की भी खासी मांग रही। बर्तन, सर्राफा, मूर्तियों आदि की दुकानें खचाखच भरी रहीं। अपने सामर्थ्य के अनुसार हर लोगों ने किसी न किसी वस्तु की खरीदारी की।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई। सहादतपुरा, मुंशीपुरा, रौजा, चौक सहित विभिन्न बाजारों में काफी चहल-पहल रही। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना काफी शुभ होता है। धनतेरस को देखते हुए बाजारों में काफी चहल पहल रही। नगर सहित हर छोटी-बड़ी बर्तन, मूर्ति व आभूषणों की दुकानों पर भीड़ देखकर कारोबारी काफी व्यस्त दिखे। लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीदारी की। बाजार में सबसे अधिक बिक्री बर्तनों की रही। वहीं दूसरे नंबर पर सर्राफा व्यवसाय दिखा। बर्तनों में जहां अधिकांश लोगों ने अपने-अपने जरूरत के हिसाब से कूकर, टिफीन, बाल्टी, गिलास, लोटा, चम्मच, डीनर सेट, टी सेट, भगौना, ड्रम खरीदा। छोटे बर्तनों में सर्वाधिक बिक्री पीतल के पूजा सामग्रियों की रही। लोगों ने दीपदान, लोटिया, घंटी आदि की खरीदारी की।

बर्तन व्यवसायी आलोक बर्नवाल ने बताया कि धनतेरस पर बाजार ठीक रहा। सर्राफा व्यवसायी विजय सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर चांदी के सिक्के, लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, गिन्नी, नेकलेस, झुमका की बिक्री सर्वाधिक रही। इलेक्ट्रानिक्स के विक्रेता गुलाब बर्नवाल ने बताया कि बाजार में चाइनीज झालरों सहित अन्य रोशनी के सामानों की ज्यादा बिक्री रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें