फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिदेव की प्रतिमा स्थापित की गई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज विकास खंड के महुआर विसगितिया गांव में रविवार को शनि देव की मूर्ति स्थापित कर दी गई। अब इस मंदिर में पौहारी महाराज, ठाकुर जी,भगवान शिव, हनुमानजी, दुर्गा जी, वरूण माता के अलावा श्रद्धालु शनि देव की भी पूजा अर्चना कर सकेंगे। मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से पहले शनिदेव की भ्रमण यात्रा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड का यह पहला ऐसा मंदिर है, जहां भगवान शिव, दुर्गा जी, हनुमानजी, वरूण माता के साथ-साथ श्रद्धालु शनि महाराज की पूजा अर्चना कर सकेंगे। शनिवार को पूरे गांव मे शनिदेव की भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया गया। गाजे-बाजों के साथ यह यात्रा पूरे गांव से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए मंदिर पहुंचे। मुहूर्त के अनुसार रविवार को 4 बजे भोर में यहां पर शनिदेव की मूर्ति की स्थापना की गई। पुरोहित श्रीनिवास पांडेय व अवध किशोर पांडेय ने शनि महाराज का महाभिषेक स्नान के साथ ही पंचांग पूजा भी कराई। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रितेश सिंह, व्यवस्थापक निरज पांडेय, युगराज सिंह, धमेंद्र, छोटू सिंह, आलोक सिंह, अनूप सिंह, विनय सिंह आदि सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें