मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मलिन बस्ती निवासी महिला अतवारी की हत्या में देवरानी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का मुख्य हत्यारोपी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। जिसकी तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिशें दे रही है। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी मलीन बस्ती निवासी महिला अतवारी के पति का निधन दो साल पहले हो गया था। महिला अतवारी अपने चार बच्चों को लेकर जैसे तैसे परवरिश कर रही थी। मकान के एक कमरे को लेकर लेकर उसका देवर सोनू निषाद अपनी भाभी अतवारी से रंजिश रखता था।
बीते बुधवार की सुबह जब अतवारी अपना गेट बंद कर रही थी तभी पीछे से उसके देवर सोनू ने गैती से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे अतवारी की मौके पर ही मौत हो गई। अल सुबह घटना को अंजाम देकर सोनू फरार हो गया। मृतका के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने सोनू और उसकी पत्नी मनीषा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया तथा उसकी तलाश में जुट गई। मनीषा को चालान पुलिस ने कर दिया। इस बाबत कोतवाल विवेचक शिवमूर्ति तिवारी का कहना है कि आरोपी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।