फतहपुर मंडाव। क्षेत्र के मर्यादपुर अजोरपुर में पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के क्रम में मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के बीच कलश यात्रा निकाली। भक्तों के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।मर्यादपुर-अजोरपुर से शुरू हुई कलश यात्रा मर्यादपुर बाजार होते हुए डुमरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए निकली। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और युवतियां सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं। धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन रासलीला, प्रवचन, हवन एवं यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया और भगवान विष्णु के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक रामबिलास चौहान, सदस्य जिला पंचायत अशोक लोहिया, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजयशंकर यादव,मुरलीधर साहनी,जंगबहादुर साहनी, अरविंद साहनी, बब्बन राजभर आदि शामिल थे।