फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हैंडबॉल में मऊ के खिलाड़ियों ने आजमगढ़ मंडल का बढ़ाया मान, स्टेडियम में हुआ सम्मान

विज्ञापन
सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता जीतकर लौटे ​खिलाड़ियों का जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ सम्मान।
विज्ञापन
मऊ। 4 नवंबर से 7 नवंबर तक आजमगढ़ में आयोजित सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताबी जीत हासिल करने वाली टीम का मंगलवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्मान किया गया।
विज्ञापन

हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विजेता टीम के खिलाड़ियों को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करने वाली पूरी टीम में मऊ जिले के ही खिलाड़ी शामिल थे। खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन खेल कौशल और तालमेल के बदौलत विपक्षी टीमों को परास्त कर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कृष्ण मद्धेशिया, राजकुमार, साहिल, विनय, राजू, कृष्ण राजभर, कृष्ण भारद्वाज, सत्यम, दुर्गेश और अंकुश शामिल रहे।
मंच पर सभी खिलाड़ियों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि मऊ के युवाओं में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन

सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कोच राजीव जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि पूरी टीम ने एकजुट होकर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

इस दौरान हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष अजहर कमाल फैजी, हैंडबॉल और ओलंपिक संघ के सचिव आनंद सिंह और जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें