अमिला। नगर पंचायत अमिला बाजार में श्री लक्ष्मी पूजा समिति और हिंदू युवा वाहिनी के तत्वावधान में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड और सामूहिक रूप से 1100 से अधिक बार हनुमान चालीसा का पाठ किया।
विज्ञापन
आयोजन को लेकर समिति की ओर से भव्य मंच तैयार कर आकर्षक सजावट की गई थी। श्रद्धालुओं ने एक साथ सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर बजरंगबली की आराधना की। सामूहिक पाठ के दौरान पूरा परिसर भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजक प्रद्दुम्न चौरसिया, चंदन गुप्ता ने बताया कि श्री लक्ष्मी पूजा के अवसर पर इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द के साथ भक्ति भावना को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।