जिला पंचायत की बैठक शनिवार को स्थानीय सभागार में हुई, वित्तीय वर्ष 2015-2016 के लिए 21,94,19,251 रुपये विभिन्न कार्यों के लिए सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत का संशोधित बजट वित्तीय वर्ष 2014-2015 में 31,67,85,717 रुपये पारित किया गया। सदस्यों ने कराए गए विकास कार्यों की सूची उपलब्ध कराने की मांग की। जिसपर अपर मुख्य अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
सदन ने प्रस्ताव पारित किया कि सभी ठेकेदाराें को जिला पंचायत में पंजीकरण कराना पड़ेगा। जिला पंचायत द्वारा मछली मारने आदि पर तथा धान कूटने वाली ट्राली पर कर लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ।
सदस्यों की ओर से बिजली, पानी, प्राथमिक शिक्षा, मनरेगा, पेंशन आदि विषयों पर सवाल किए गए। जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव ने समाजवादी पेंशन तथा शिक्षकाें की समस्या उठाई।
समस्याओं का अधिकारियों की ओर से हल करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी यूएन सिंह ने सदस्यों द्वारा उठाए गए सवालों को हल का आश्वासन दिया।
साथ ही समयसीमा के अंदर कार्यो को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस अवसर पर वृजेश चक्रवर्ती, मनोज राम, रामध्यान यादव, बुद्धिराज, पीडी हरिचरन सिंह आदि मौजूद थे।