शनिवार को कड़ाके की ठंड के बीच रेलवे स्टेशन पर भी सन्नाटा पसरा रहा। स्टेशन के प्लेटफार्म पर सिर्फ पशु ही घूमते नजर आए। इतना ही नहीं, प्लेटफार्म पर स्थित जीआरपी और आरपीएफ थाने पर भी सन्नाटा पसरा रहा, कर्मचारी नजर नहीं आए।
स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री गलन और ठंड के कारण ठिठुरते नजर आए। दुकानदारों का भी ठंड के चलते बुरा हाल रहा। स्टेशन पर यात्रियों की कमी के चलते उनकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।