फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बिना किसी भी कौम या समाज का विकास नहीं:

Sun, 21 Jan 2018 11:33 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के जहांगीराबाद में रविवार को इद्रीशी समाज की तरफ से वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के विकास पर चर्चा हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी और अध्यक्षता शकील अहमद इद्रीशी ने किया।
विज्ञापन

 सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य आतिथि तैयब पालकी ने कहा कि इद्रीशी समाज का इतिहास काफी पुराना है।उन्होंने कहा कि यह समाज हर वर्ग के तन को ढकने के लिए अपनी पूरी जिंदगी काम करता है। उन्होंने कहा कि किसी भी कौम या समाज का उत्थान बिना शिक्षा के संभव नही है। ऐसे में उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षा की तरफ जोड़े,जिससे आने वाले दिनों में समाज के लोग आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नसीर अहमद ने इद्रीशी समाज के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही समाज और अन्य समाज के गरीब बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग खोलने की बात किया। कार्यक्रम के दौरान इद्रीशी समाज के अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने सम्मेलन में आए हुए लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया। साथ ही अपने वाले दिनों में होने वाले कार्यो को बताया। इस दौरान नसीर अहमद, सचिव फहीम अख्तर, उपाध्यक्ष फिरोज अहमद, स्फातुल्ला, डा.सिद्दीक, दिलशाद, फैयाजुद्दीन, मुमताज, शाहिद, इकबाल,इस्तेखार आदि मौजूद रहे।पुनीत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें