फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकरोंके लिए फ्री में पढ़ाई का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा बुनकरों के लिए बीपीपी कोर्स फ्री कर दिया गया है। इग्नू द्वारा बुनकरों के लिए प्रवेश, पढ़ाई और किताबें सब कुछ फ्री में दी जा रही हैं। 6 माह के इस कोर्स की योग्यता इण्टरमीडिएट के समक्ष है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए आधार का्ड की फोटो कॉपी और दो फोटो के साथ बुनकर होने का एक प्रमाण पत्र देना होगा। इस कोर्स के पूरा करने के बाद इसी मार्कशीट के आधार पर इग्नू में बीए, बीकॉम के अतिरिक्त अन्य किसी भी कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। यह जानकारी इग्नू अध्ययन केंद्र मऊ के कोऑर्डिनेटर डा.ज्याउल्लाह अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स को फ्री करने का मकसद बुनकरों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि जो बुनकर इस कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक हों वे 31 जनवरी से पहले डीसीएसके पीजी कॉलेज मऊ के इग्नू अध्ययन केंद्र से अपना प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें