उर्दू शिक्षकों की बहाली की माँग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते पीस पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : MAU
मऊ। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा कराने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
प्रदर्शन करने के दौरान पीस पार्टी के जिला अध्यक्ष अफजाल अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार हजार उर्दू शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। जो न्याय संगत नहीं है, बोले 22 मार्च 2017 से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकी है। जिसके कारण उर्दू शिक्षक भर्ती के आवेदकों मे निराशा और हताशा है। उन्होंने सरकार से मांग किया कि दो माह के अंदर सरकार इस प्रक्रिया को पूरा कर शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांगों पर विचार विमर्श नहीं किया गया तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरु करेंगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर मुख्यरुप से मुनौव्वर अली, जुबैर अहमद नोमानी, सलाउद्दीन, हाफिज इमरान, शाहिद सौदागर, अब्दुल हक, इकबाल अहमद, जावेद आदि मौजूद रहे।