कोपागंज (मऊ)। कस्बा के मुहल्ला वजीदपुरा दक्षिणी के नई बस्ती में सड़क और नाली का निर्माण न होने से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालियों का हाल यह है कि घरों का गंदा पानी जमा होकर संपर्क मार्ग पर बह रहा है।नाली और सड़क की समस्या से आजिज होकर मुहल्ले वासियों ने मंगलवार की शाम नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोपागंज कस्बा के मोहल्ला वाजीदपुरा दक्षिणी में अल्पसंख्यक लोगो की नई बस्ती है।इस बस्ती में वर्षो से सड़क और नाली का निर्माण नहीं हुआ है।लोगों के घरों का गंदा पानी बस्ती के कच्चे मार्गो पर बहकर चारो तरफ फैला हुआ है।कई बार लोगों ने सड़क और नाली के निर्माण को लेकर नगर पंचायत में शिकायत किया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
सड़क और नाली के निर्माण के लिए कईबार नगर पंचायत कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया गया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। रास्तों में गंदे पानी के एकत्रित होने से जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। वही गंदे पानी से उठने वाली बदबू से जीना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में सेराज अहमद, मुहम्मद सालिम, मुहम्मद इकरमा, अबरार, मनाजिर, इम्तेयाज अहमद, मुहम्मद शमीम, मुहम्मद मजहर अफरोज आलम, मुहम्मद रमजान आदि शामिल रहे।