मऊ। बिजली विभाग की तरफ से नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। नगर में 150 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। मीटर बदलने वाले गैंग का खुलासा हुआ है। मीटर बदलने वाले गिरोह के सरगना तथा संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया।
बिजली विभाग की तरफ से नगर के विभिन्न मुहल्लों में अधिशासी अभियंता सुुबोध कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। विभाग की तरफ से 150 बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। 43 लाख रुपया वसूल किया गया। चेकिंग के दौरान सहादतपुरा स्थित एक मिठाई की दुकान पर मीटर बदलने का मामला खुलासा हुआ। बिजली विभाग के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मीटर बदलने वाले गैंग का खुलासा किया। देर शाम तक गैंग लीडर तथा दुकानदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कवायद चल रही थी।
इंदारा: बिजली विभाग की तरफ से मंगलवार को विघुत उपकेंद्र अदरी में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।इसके तहत विद्युत टीम द्वारा अदरी नगर पंचायत के खजुरी मुहल्ले में हजारों रुपये के 15 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटा गया। जबकि छह नया कनेक्शन किया गया। साथ ही 1.36 लाख रुपये राजस्व वसूला गया। चेकिंग के दौरान अवर अभियंता वीर बहादुर यादव, सूर्यप्रकाश सिंह,असलम आदि उपस्थित रहे।
वलीदपुर: नगर पंचायत वलीदपुर के मोहल्ला भीरा पश्चिम में मंगलवार को विद्युत विभाग की तरफ से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पांच उपभोक्ताओं को अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करते पाया गया। 15 बिजली बिल बकाएदारों के कनेक्शन काटने के साथ-साथ 50 हजार की वसूली भी की गई। पांच नए कनेक्शन भी दिए गए। अभियान में अखिलेश यादव, मुमताज, गुड्डू, संजय यादव, जेपी यादव, जियाउद्दीन, सिराजुद्दीन आदि मौजूद रहे।