फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौलिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनिरपेक्षता संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस पर बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर सीपीएम के जिला मंत्री डॉ. अब्दुल अजीम खां ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के बीच जो चट्टानी एकता कायम हुई थी और उस के बल पर दी गई अनगिनत कुर्बानियों की बदौलत हमारा देश आजाद हुआ। माकपा के पूर्व जिला सचिव शेर मोहम्मद ने कहा कि नागरिकों में सबसे अधिक गैर बराबरी के शिकार हैं महिलाएं ,दलित ,आदिवासी ,अल्पसंख्यक पिछड़े और गरीब इन्हें गरीबी और अभाव का शिकार बनाकर उन्हें संवैधानिक अधिकारों से लगातार वंचित किया जा रहा है। लव जिहाद के नाम पर उनके साथ भी हमले किए जा रहे हैं। झूठे मुकदमों में गिरफ्तार किया जा रहा है। कमजोर वर्गों का उत्पीड़न बंद करने संविधान की मूल सिद्धांत की रक्षा करने, मनुवादी षड्यंत्र करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की । प्रदर्शन में वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, शिवाकांत मिश्रा, शमशुल हक चौधरी, सहाबुद्दीन, सिराज अहमद, गुलाब राजभर, लालजी चौहान, जय हिंद राजभर, सरवन चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें