फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली शेड्यूल ध्वस्त

विज्ञापन
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
भीषण गर्मी में नगरीय इलाकों में शासन की तरफ से निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। 24 घंटे के सापेक्ष किसी तरह 17-18 घंटे ही बिजली मिल रही है। रमजान माह में बिजली की खपत डेढ़ गुना बढ़ गई है। ओवरलोड बढ़ने से ट्रिपिंग होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय बार-बार बिजली गुल होने से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। शिकायत के बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


नगर में चार विद्युत उपकेंद्रों से 42 वार्डों सहित विभिन्न इलाकों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शासन की तरफ से शहर में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का फरमान जारी किया गया है। भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खामी आने तथा ओवरलोड से बिजली अप डाउन हो रही है।
रमजान के समय नगर में  खपत 60 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई है। इसके पूर्व खपत 35 से 40 मिलियन यूनिट तक थी। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के चलते फाल्ट आने से बिजली गुल हो जा रही है। अधिकारियों की मानें तो चांदपुरा, मलिकताहिरपुरा, सदर मार्केट, मुंशीपुरा सहित कई मुहल्लों में कनेक्शन के सापेक्ष बिजली की खपत बहुत ज्यादा है। इसके चलते समरूूूआ रही है।
विज्ञापन


 बार-बार बिजली गुल होने के चलते लोगों को दिन व रात बिताना मुश्किल हो रहा है। नींद पूरी न होने से लोग अपच, चिड़चिड़ापन सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इस संबंध में बरपुर के जितेंद्र पाठक, कविता पाठक का कहना था कि शासन की तरफ से 24 घंटे का शेड्यूल निर्धारित किया गया है, लेकिन भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। दिन में बिजली अप डाउन तो होती ही है।

रात के समय भी ट्रिपिंग होने से नींद पूरी नहीं हो पा रही है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। इसी क्रम में  निजामुद्दीनपुरा के प्रशांत मिश्र, दीपक रावत का कहना है कि  विभागीय अधिकारियों के उदासीन रवैये तथा बिजलीकर्मियों की मनमानी से भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है।  

रौजा के शमीम अख्तर, मुहम्मद नसीम का कहना था कि  रमजान माह में बार-बार बिजली गुल होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके सरोज का कहना है कि बिजली की खपत बढ़ी है। कंट्रोल रूम से जितनी बिजली   मिल रही है, आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों तथा कर्मचारियों को रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें