फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी तेज, बाजारों में चहल-पहल बढ़ी

विज्ञापन
सदर चौक पर सेवईं की खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
विज्ञापन
ईद में चंद दिन श्रेष हैं। ऐसे में बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। देर शाम तक बाजार गुलजार हैं और चहल पहल बढ़ गई है। कपड़ों, फुटवियर और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। ईंद की तैयारियों में मुस्लिम समुदाय जुट गया है। खास कर बच्चों में त्योहार को लेेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन


नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक, औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबाद गोहना, वलीदपुर के बाजारों में इन दिनों खासी चहल पहल है। खरीदारों में महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। रविवार का दिन होने के बाद भी नगर के बाजारों की अधिकांश दुकानें खुली रही। सौंदर्य प्रसाधन, कपड़े, रेडीमेड, जूते आदि की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। वस्त्र विक्रेताओं,  कॉस्मेटिक्स,  ज्वैलरी के विक्रेताओं ने भी खरीदारों को निराश नहीं किया। उत्साहित बच्चे अपनी पसंदीदा पोशाक लेने के लिए दुकानों पर परिजनों के संग पहुंचे और खरीदारी की।  सेवई, इत्र, टोपी की डिमांड अधिक रही। चौक बाजार के कपड़ा व्यवसायी इरशाद अहमद ने बताया कि सफेद रंग के टोपी की ज्यादा मांग है। 60 रुपये से 200 रुपये तक बिक रही है। कास्मेटिक्स व्यवसायी हबीबुल्लाह टांडवी ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन तथा परफ्यूम की ज्यादा मांग है। परफ्यूम 20 रुपया से 250 रुपया तक बिक रहा है। मेहंदी पांच रुपया से 10 रुपया पैकेट बिक रही है। ईद की नमाज अदा करने के लिए कुर्ता, पाजामा और टोपी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।

उधर, घरों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। रंगरोगन के बाद अब सजावट का काम चल रहा है। महिलाएं भी बनाए जाने वाले व्यंजनों की तैयारी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मस्जिदों, ईदगाहों में भी ईद की नमाज की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वजू के लिए पानी, नमाज पढ़ने के चटाईयों आदि की व्यवस्था कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें