फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस को फिर चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा/मऊ। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ताओं ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के नाम संबोधित ज्ञापन रतनपुरा स्टेशन अधीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्त ने छपरा-वाराणसी रुट पर वाया इंदारा रूट से होकर चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को तत्काल चलाए जाने की मांग किया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस रुट पर चलने वाली यह एक इकलौती ट्रेन है। इसके अलावा वाराणसी जाने के लिए कोई दूसरी कोई ट्रेन नहीं है। जिसे रेलवे प्रशासन द्वारा इन दिनों कोहरा के नाम पर बंद कर दिया है। ट्रेन बंद होने से इस क्षेत्र के व्यापारियों, मरीजों तथा छात्रों को काफी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से इस ट्रेन का संचालन शुरु किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में विनोद कुमार गुप्त, मुरलीधर गुप्ता ,विजेंद्र गुप्ता, आनंद कुमार मद्धेशिया, शैलेंश राजभर, उपेंद्र गिरी, पंकज सिंह, विंध्याचल प्रसाद गुप्ता, पीएन सिंह, सुभाष प्रसाद, अक्षय लालबागी, शिव बचन राजभर, रामप्रवेश राजभर, छोटे लाल वर्मा प्रमुख रुप से मौजूद रहें। स्टेशन अधीक्षक एके पांडेय ने उक्त ज्ञापन को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को शीघ्रता से भेजे जाने का आश्वासन दिया। ताकि उस पर यथाशीघ्र कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें