राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने जाते
- फोटो : Amar Ujala
डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मांग को लेकर पांच संगठनों के सदस्य शुक्रवार को सड़क पर उतरे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति/जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ, महाबोधि समाज सेवा समिति, सम्यक समाज सेवा संस्थान, आंबेडकर नवजागरण समिति व सोशल जस्टिस एडवोकेट फोरम द्वारा के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे।
डा. रामविलास भारती ने कहा कि 14 अप्रैल को देश की बड़ी आबादी का हिस्सा बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस धूमधाम से मनाया है। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य देशों में भी बाबा साहेब की जयंती को मनाई जाती है। इस तिथि को समय समय पर अवकाश तो घोषित किया गया लेकिन इसे आजतक राष्ट्रीय पर्व नहीं किया गया है।
भारतीय संविधान सर्वोपरि है, इसकी सर्वोच्चता को बनाते हुए इसके निर्माता बाबा साहब के सम्मान में उनके जन्मदिवस पर 14 अप्रैल को राष्ट्रीय पर्व किया जाय। सम्यक समाज सेवा संस्थान के संरक्षक शिवचंद राम ने कहा कि बाबा साहेब में आस्था रखने वाले शिक्षकों, कर्मचारी और अधिकारी जन्मोत्सव में प्रतिभाग करते हैं।
इस दौरान एडवोकेट हरिनाथ, इंद्रदेव प्रसाद, राम अवध राव, भूपेंद्र वीर, शैलेंद्र कुमार, तपेश्वर राम, दुक्खी प्रसाद, कल्पनाथ, गोपाल , एडवोकेट संजय यादव, मुद्रिका, प्रमोद रावत, पुष्पेंद्र राणावत, कमलेश, सत्यम आदि लोग मौजूद थे।