घोसी में एसडीएम सत्यप्रकाश कासे ज्ञापन सौंपते प्रेमशंकर राय और अन्य।संवाद
घोसी। दोहरीघाट ब्लॉक में धांधली का आरोप लगाकार पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रेमशंकर राय उर्फ टुनटुन ने एसडीएम घोसी को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। चेताया कि मांग पत्र पर धांधली की जांच न कराई गई तो वह मजबूर होकर छह अक्तूबर से धरना देने को बाध्य होंगे। वहीं इस मामले में एसडीएम ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रेमशंकर राय ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 से 2023 के बीच दोहरीघाट ब्लॉक में बिना किसी कार्य को पूरा कराए गलत तरीके से भुगतान किया गया। यह भुगतान अधिकारियों की मिलीभगत से तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख एवं उनके परिवारजनों और रिश्तेदारों की फर्मों को किया गया था।
यह भ्रष्टाचार क्षेत्र की जनता के साथ विश्वासघात है। सरकारी योजनाओं में जनता के लिए जो धन आता है, उसे लूटने का काम हुआ है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो हम 6 अक्तूबर को दोहरीघाट में आंदोलन को बाध्य होंगे।
ज्ञापन देने के दौरान उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रवीण राय उर्फ घम्मू राय, संदीप राय मिंटू, विशाल राय, ओंकार चंद, राकेश सिंह, बबलू गुप्ता आदि रहे।