फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग पर अंडरपास की मांग तेज, ग्रामीणों ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
हड़हुआ में रेलवे अंडर पास के निर्माण के लिये आयोजित बैठक में शामिल ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
अमिला। घोसी तहसील क्षेत्र के हड़हुआ के पास इंदारा-दोहरीघाट रेलमार्ग पर 18 सी रेलवे क्रॉसिंग के स्थान पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर रविवार को हड़हुआ स्थित एक मैरिज हाल में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें अंडरपास निर्माण में आ रही समस्याओं पर चर्चा कर ग्रामीणों से प्रस्ताव और सुझाव लिए गए। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण शुरू कराने के लिए संबंधित अधिकारियों तक मांग पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रेलवे लाइन के दूसरी ओर सैकड़ों एकड़ किसानों की कृषि भूमि है। अंडरपास नहीं होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी होती है। इसके अलावा क्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के दौरान मेला लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, अंडरपास बनने से कैलवर, बहरामपुर, फुलवरिया, मानिकपुर, बनगावां और खत्रीपार समेत दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इन गांवों के लिए यह सबसे नजदीकी मार्ग है, इसलिए अंडरपास बनने से बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने अंडरपास निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर कर जल्द काम शुरू कराने की मांग की। बैठक में रमेश चंद, सुजीत सिंह, बबलू सिंह, मोहित सिंह, छोटेलाल सिंह, धालू गोंड़, राजेंद्र गोंड़, सुदामा ठाकुर, अयोध्या सिंह, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें