फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के गैंगेस्टर के मामले को एमपीएमएलए कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । दक्षिण टोला थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में नामजद विधायक मुख्तार अंसारी के मामले को एमपी-एमएलए कोर्ट प्रयागराज मे स्थानांतरित करने के लिए विशेष लोक अभियोजक ने विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट की कोर्ट में बृहस्पतिवार को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट राम अवतार प्रसाद ने मुख्तार के अधिवक्ता को अपना पक्ष रखने के लिए प्रार्थना पत्र की कापी उपलब्ध कराने का आदेश दिया। साथ ही मामले में सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार दक्षिण टोला थाने मे मुख्तार अंसारी सहित कई लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। जिसमें गत दिनों बीडीओ कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्तार अंसारी की गैंगस्टर कोर्ट मे पेशी हुई। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट राम अवतार प्रसाद ने विवेचक की ओर से पेश की गई न्यायिक अभिरक्षा की अर्जी को स्वीकार कर मामले में मुख्तार अंसारी को न्यायिक अभिरक्षा मे ले लिया। इस मामले मे विशेष लोक अभियोजक ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि मुख्तार अंसारी मऊ जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सरकार ने ऐसे लोगों के मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एमपी एमएलए कोर्ट स्थापित किया है। वर्तमान में मामले की विवेचना चल रही है। ऐसे मे मुख्तार अंसारी के मामले को एमपी एमएलए कोर्ट मे स्थानांतरित कर दिया जाय। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 25 मई की तिथि नियत किया। उधर मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दारोगा सिंह ने भी जेल मे मुख्तार अंसारी को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जेल अधीक्षक बांदा को आदेश देने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। जिस पर सुनवाई के लिए 24 मई की तिथि नियत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें