रतनपुरा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के भुड़सुरी ग्राम पंचायत की महिला ग्राम प्रधान के निधन के बाद अब त्रिस्तरीय समिति बनाने की तैयारी की जा रही है। एडीओ पंचायत रविंद्रनाथ यादव ने समिति बनाने के लिए अपने उच्चाधिकारी को पत्र भेजा है।
ग्राम पंचायत सदस्य सीमा, कुसुम, रितू, गीता, परविंदर, मुराली और मनोज ने जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र 29 जनवरी को खंड विकास अधिकारी को सौंपा था, जिसमें त्रिस्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई थी। पत्र में बताया था कि बीते 11 जनवरी को ग्राम प्रधान ममता यादव के निधन बाद से गांव में विकास कार्य रुके हुए हैं। समिति के गठन के बाद रुके हुए विकास कार्यों में गति आएगी।