फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उपकेंद्र डाडी हेल्थ वैलनेस सेंटर के एक ही कमरे में बना था डिलीवरी रूम और शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने बृहस्पतिवार को कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के उपकेंद्र डाडी हेल्थ वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उपकेंद्र के एक कमरे में ही डिलीवरी रूम तथा शौचालय बना हुआ पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त किया। केंद्र में विद्युत व्यवस्था व्यवस्थित भी ठीक ढंग से नहीं मिली।
विज्ञापन

कमरे में पर्याप्त मात्रा में रोशनी न होने पर केंद्र अधीक्षक को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपकेंद्र में अभिलेखों के रखरखाव ठीक ढंग से नहीं पाया गया। लिस्ट के अनुसार, केंद्र में कितनी वैक्सीन लगती है। टीकाकरण के लिए कितनी वैक्सीन की मात्रा होनी चाहिए। इसकी कोई मांग करना नहीं पाया। निरीक्षण में बीएचएआर रजिस्टर से क्रॉस चेक करने पर ड्यू लिस्ट अपडेट नहीं मिली। एएनएम के पास सत्रवार वैक्सीन मांग पत्र भी नहीं मिला।
मुख्य विकास अधिकारी ने ड्यू लिस्ट को मेंटेन रखने तथा एएनएम को सत्रवार वैक्सीन की मांग पत्र को सक्रिय रखने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सभी व्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया। किसी भी मरीज को बेवजह परेशान करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्र के समस्त कर्मचारियों को उनके सौंपे गए दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें