मानसून की सुस्ती से बढ़ी किसानो की चिंता,मधुबन में तैयार हो रही धान की नर्सरी।संवाद
- फोटो : file photo
मानसून की दस्तक में हो रही देरी और सामान्य से कम बारिश की आशंका के बीच क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ गई है। विशेषकर धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसान मौसम की मार से परेशान हैं।
जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्त ने बताया कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी और तेज धूप के कारण धान की नर्सरी को विशेष देखभाल की आवश्यकता है।
उन्होंने सलाह दी कि सुबह या दोपहर के समय नर्सरी की सिंचाई न करें, क्योंकि तेज धूप में पानी देने से पौधों के झुलसने और खराब होने का खतरा रहता है। उन्होंने कहा कि शाम 4 से 5 बजे के बाद सिंचाई करें, जिससे रातभर खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे और पौधों का बेहतर विकास हो सके।
उन्होंने यह भी बताया कि पूर्वांचल क्षेत्र में सामान्यतः एक जुलाई के आसपास मानसून सक्रिय होता है। बीच-बीच में हो रही हल्की बूंदाबांदी धान की खेती के लिए लाभदायक साबित हो रही है।