फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शतरंज प्रतियोगिता में दीप्ती और उदय प्रथम

विज्ञापन
डीसीएसके पीजी कॉलेज में खेल महोत्सव में शतरंज खेलते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नगर के डीसीएसके पीजी कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शतरंज और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता हुई। जिसमें शतरंज पुरुष वर्ग में उदय गुप्ता और महिला में दीप्ती चौबे ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में अरुण चौहान और महिला में वैष्णवी को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता में शतरंज महिला वर्ग प्रतियोगिता में दीप्ती चौबे को प्रथम,नेहा अग्रवाल को द्वितीय, प्रेम ज्योति को तृतीय मिला।
वहीं शतरंज पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में उदय गुप्ता ने प्रथम ,भारत ने द्वितीय और विशाल कुमार पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस महिला वर्ग प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम, बब्बली चौहान ने द्वितीय, रोशनी यादव ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

पुरुष टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में अरुण चौहान को प्रथम, दिवाकर यादव को द्वितीय और रितिक कुमार को तृतीय स्थान मिला। क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने किया।
उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे न केवल शारीरिक क्षमता का विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल भी विकसित होते हैं।
वार्षिक क्रीड़ोत्सव के संयोजक शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हरिलाल बताया कि प्रतियोगिताओं का आयोजन पूर्णतः निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रुप से डॉ. प्रद्युम्न कुमार, डॉ. संतोष यादव, डॉ. इश्तियाक अहमद, डॉ. कलाम, डॉ. योगेन्द्रनाथ चौबे एवं डॉ. अखिलेश वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें