जिला विज्ञान प्रदर्शनी में टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। संवाद
- फोटो : ठेकेदार पुरवा गांव में मृतक श्रीचंद्र के बिलखते परिजन व जमा भीड़।
सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जिलास्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में मुहम्मदाबाद गोहना की दो छात्राओं ने टॉप टेन में जगह बनाई है। दोनों छात्राओं को खंड शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कार्यक्रम में सम्मानित किया।
कहा कि छात्र छात्राओं की योग्यता केवल शिक्षा और उनके परिणाम से नहीं आंकी जा सकती है। छात्रों के अंदर बहुमुखी प्रतिभा का होना आवश्यक है।
कंपोजिट विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना की छात्रा रश्मि चौरसिया और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर की छात्रा मृणाल मंजरी ने टॉप टेन में जगह बनाई है। उन्होंने दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश राम और प्रतिमा राय को बधाई और अध्यापकों को शुभकामनाएं दी।