फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशकों का इंतजार हुआ खत्म, नगरवासियों को मिली सईदी रोड की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लगभग एक करोड़ तैंतालीस लाख रुपये से निर्मित नगर पालिका क्षेत्र के सबसे चर्चित सईदी रोड का सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि शहर दशकों से सईदी रोड के चौड़ीकरण की जरूरत शिद्दत से महसूस कर रहा था। सईदी रोड की चौड़ाई काफी कम होने के कारण आटो रिक्शा या अन्य बड़े वाहन उससे होकर आगे नहीं जा पाते थे। रेलवे क्रासिंग बंद होने पर जाम के हालात उत्पन्न हो जाते थे। अब जाम से निजात मिलेगी। कहा कि इस कार्य के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से लगभग 1.34 करोड़ रुपये पूर्वोत्तर रेलवे को भुगतान किया गया है। साथ ही सईदी रोड पर लगे बिजली के पोलों को हटाने के लिए भी लगभग 22 लाख रुपये का भुगतान किया गया। चौड़ीकरण के उपरांत रोड की चौड़ाई अब लगभग 21 फीट हो चुकी है। जिससे नगर वासियों को जाम की समस्या से निजात मिली। साथ ही सईदी रोड पर लाईट लगाकर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि लाइट व नाला निर्माण के जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें जल्द पूर्ण कराया जाएगा। इस अवसर पर सालिम अंसारी पूर्व राज्य सभा सांसद, नसीम अख्तर, कारी जमील अहमद, सलाम शामियाना, सरवर जहीर ओसवाल, चंद्रिका प्रसाद, सरफराज अहमद, अबू अंसारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें