फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी की मौत, कोरोना के शक में कोई नहीं पहुंचा शव उठाने, जेसीबी से खेत में दफनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। घोसी तहसील के सोनाडीह गांव निवासी अधेड़ की रविवार की रात मौत हो गई। पता चला कि अधेड़ कोविड संक्रमित था, इसके चलते उसके शव को उठाने के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। यहां तक की परिवार के सदस्यों ने भी हाथ खड़ा कर दिया। इस पर किसी तरह से पत्नी ने शव को बाहर निकलवाया, साथ ही शव को जेसीबी के सहारे गड्ढा खोदवाकर खेत में दफनवा दी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक शनिवार को अमहदाबाद से गांव लौटा था। आने के साथ ही उसकी तबियत खराब थी, डाक्टर के पास जाए इससे पहले रविवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की माने तो अधेड़ कोरोना संक्रमित था। उधर मृतका की पत्नी का आरोप है कि अपने पति की मौत की सूचना उसके द्वारा घोसी प्रशासन तथा बड़राव सीएचसी को दी । लेकिन कोई मौके नहीं पहुंचा। करीब दस घंटे बाद डायल 112 पर सूचना दी गई, मौके पर पहुंची डायल 112 के मौजूदगी में जेसीबी से गांव के पश्चिम मौजूद मृतक के खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफनाया गया। इस बाबत बात करने पर सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने कहा कि सोनाडीह में मौत की जानकारी उनके संज्ञान में तो आई है। लेकिन उसकी मौत संक्रमण से हुई इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि मृतक द्वारा जिले में कहीं भी जांच या उपचार नहीं कराया गया था। जिससे उनके संक्रमित होने का पता चलता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें