मधुबन। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार, पीड़ित ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय मूक बधिर बेटी मंगलवार की सुबह शौच के लिए गई हुई थी। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने उसे अकेले देख कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के घर न लौटने पर परेशान परिजन जब उसे खोजने बाहर निकले तो वह बेसुध हालत में मिली। उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी अंखड प्रताप सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। एसओ सौरभ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है। किशोरी को जिला महिला अस्पताल परीक्षण के लिए भेजा गया है।