फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे मिली युवक की लाश, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के बरलाई-पूराघाट मार्ग पर तमसा नदी पर स्थित पुल के नीचे मंगलवार की सुबह एक 30 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



युवक के गले में काला निशान एवं सिर के पीछे चोट के निशान मिले। इसके चलते उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर एएसपी सुनील सिंह, थानाध्यक्ष डीके सिंह पहुंचे। शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।


कोपागंज थाना क्षेत्र के पूराघाट-बरलाई मार्ग पर तमसा नदी के पुल के नीचे मंगलवार की सुबह एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लाश को आते जाते लोगों ने पुल से झांककर देखा तो
विज्ञापन



 उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर एएसपी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष डीके सिंह भी पहुंचे। युवक का शव पीठ के बगल था और उसके सिर से खून बहने का निशान था।


 युवक जिंस का पैंट और शर्ट पहने हुए था और जिसके दोनों हाथ ऊपर उठे हुए थे। गले में काला निशान था इससे प्रतीत हो रहा था कि उसका गला दबाकर जबरदस्ती नीचे फेंका गया हो।


पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक के पहचान को लेकर लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश में भी जुटी रही। देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन



 इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि एक अज्ञात युवक का शव मिला है। इसकी जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें