फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धाभाव से अर्पित पुष्प भी स्वीकारते हैं भगवान

Tue, 24 Mar 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के भीटी में चल रहे श्रीमद्भागवत गीता प्रवचन मेें अनूपानंद महाराज ने कहा कि भगवानभाव के वश में हैं। यदि भक्त भगवान को भाव से कुछ पुष्प भी समर्पित करता है भगवान उसे स्वीकार कर लेते हैं।
विज्ञापन



जब भगवान श्रीकृष्ण, कौरव, पांडव संधि के लिए हस्तिनापुर आए और दुर्योधन को समझाने लगे कि दुर्योधन तुम पांडवों को सिर्फ पांच गांव दे दो उनको राजू कर लूंगा दुर्योधन ने कहा कि बिना युद्ध के मैं किसी को भी सूई के नोक के बराबर भी नहीं दे सकता। प्रभु हमारे घर हमारी मां आपके लिए भोग बनाई है।


जब मां को पता चला कि पिताजी अंधे हैं तो मां भी अपने आंखों पर पट्टी बांध ली वही मां आपके लिए भोग बनाई है। भगवान ने कहा कि देखो दुर्योधन भोजन दो ही परिस्थितियों मेें किया जाता है या तो भूख लगा हो या खिलाने वालों के दिल में श्रद्धा हो। माफ करना हमें भूख भी नहीं लगी है।
विज्ञापन



आज तो बिदुर काका के घर निमंत्रण है और भगवान श्रीकृष्ण सीधे बिदुर के घर आए और विदुरानी से बोले काकी  जी भूख लगी है बिदुरानी दौड़ती हुई केला लेकर आईं। भगवान के भाव में मगभन हो गईं।


केला के छिलके चखाने लगीं। भगवान बड़े प्रेम से खाने लगे। वह भूल गए कि मैं क्या खा रहा हूं। इस अवसरपर अशोक सिंह, इंद्रपाल सिंह, संतोष सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें