मऊ जिले के लकुरा गांव स्थित पोखरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराया हुआ मिला। मऊ जिले के लकुरा गांव स्थित पोखरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराया हुआ मिला। युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन थाने की पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मऊ जिले के लकुरा गांव स्थित पोखरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराया हुआ मिला। युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन थाने की पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना आत्महत्या या हत्या का है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव निवासी माया (20) पुत्री घूरा राजभर शनिवार शाम भोजन करने के बाद घर से बाहर टहलने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार सुबह ग्रामीण टहलने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के तरफ पहुंचे तो देखा कि एक शव पोखरी में उतराया हुआ है।
देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। पता चला कि यह गांव की ही युवती माया का शव है। सूचना से परिजनों मे कोहराम मच गया। वो रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
माया के तीन भाइयों, छोटी बहन और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबन थानाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पोखरी में डूबने से युवती की मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।