फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल गए युवक का सरयू में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पतनई गांव के सामने सोमवार को सरयू नदी में युवक का शव मिला। युवक मुंबई रहकर कमाता था। तीन दिन पहले वह मुंबई से घर आया था और घर से ससुराल चला गया था। इसके बाद उसका घर वालों से संपर्क नहीं हुआ था। मृतक की मां ने हत्या का आरोप लगा कर थाने में तहरीर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पतनई गांव के सामने नदी किनारे पशुओं को चराने गए चरवाहों ने पानी में एक युवक की लाश देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। मृतक राजकुमार 26 पुत्र जवाहिर घोसी कोतवाली क्षेत्र के चमरियांव ( छपरा) गांव का निवासी था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मृतक की मां दुलारी देवी ने उसकी पहचान किया। दुलारी देवी ने बताया कि तीन दिन पहले ही राजकुमार मुंबई से घर आया था।घर आने के बाद वह अपनी ससुराल चला गया था।ससुराल जाने के बाद उससे कभी बात नहीं हुई।मृतक की मां ने राजकुमार की एक पुत्री तथा तीन पुत्र है। मृतक की मां ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि युवक की ससुराल घोसी में है। पतनई गांव के पास सरयू नदी में उसकी लाश किन परिस्थितियों में आई, पीएम रिपोर्ट और जांच में इसका पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें