मऊ। मऊ जंक्शन से आठ किलोमीटर दूर स्थित पनियरा हाल्ट के पास बुधवार की सुबह एक दिन पूर्व घर से लेने घर से निकले युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
गाजीपुर जनपद के गाईं बहुतरा गांव निवासी (35) लालबहादुर राम पुत्र स्व. रामनाथ मजदूरी का काम करता था। मंगलवार की शाम आठ बजे घर से मऊ में दवा लेने के लिए निकला था। बुधवार की सुबह लोगों ने उसकी सिर कटी लाश रेलवे की पटरी पर पड़ी देखी। लोगों ने शव के पास पड़े मोबाइल फोन से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी बासमती देवी, दो पुत्र तथा एक पुत्री को छोड़ गया परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।