फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से गायब अधेड़ का मिला पोखरे में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव में बुधवार को सिवान के पोखरे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। लाश मिलने की जानकारी पर सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। लाश से तेज बदबू आ रही थी जिससे प्रतीत हो रहा है कि घटना लगभग तीन-चार दिन पहले की हुई लग रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के देवरिया बुजुर्ग गांव में एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए सिवान से मिट्टी निकाली गई है। जिससे वहां काफी गहरा गड्ढा बन गया है। बुधवार को दोपहर कुछ लोग उधर गए थे तो एक व्यक्ति का शव उतराया दिखाई दिया। सूचना मिलने पर गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए। ग्राम प्रधान राधेश्याम राजभर की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाश को बाहर निकलवाया तो उससे भयंकर बदबू निकल रही थी। कुछ देर बाद उनकी पहचान रानीपुर थाना क्षेत्र के चकभीखा गांव निवासी छोटेलाल (50) वर्ष पुत्र काशी के रूप में हुई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की की पहचान किया। मृतक के पुत्र ने बताया कि पिछले एक डेढ़ साल से मृतक छोटेलाल की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह चार दिन पूर्व घर से गायब थे। जिसकी सूचना रानीपुर थाना पर भी दी गई थी। मृतक घर पर रहकर खेती-बाड़ी करता करते थे। उनके तीन पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें