फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर से लापता युवक की तीसरे दिन मिली लाश, दोस्तों ने ही बाइक के लिए उतरा था मौत के घाट

Sat, 03 Oct 2020 07:19 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेवीर गांव से बीते तीस सितंबर की शाम को बाइक से निकले युवक की हत्या कर फेंकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या ईंट से प्रहार कर की गई थी। साथ ही शव को नंदौर सरायमेवा गिरी के बागीचे में मौजूद झाड़ियों में छिपाई गई थी। युवक की लाश मिलने के कुछ देर बाद हत्यारोपी भी बलिया जिले के उभाव में पकड़े गए। इस दौरान पता चला कि युवक की हत्या उसके मित्रों ने अपाची बाइक को लेकर किया था। जिसे हत्या के बाद वे बेचने के लिए उभाव पहुंचे थे।

विज्ञापन


मधुबन थाने के गांगेबीर गांव निवासी अक्षय कुमार 21 पुत्र अमित मल्ल बीते 30 सितंबर की शाम को घर से अपनी अपाची बाइक लेकर निकला। इसके बाद से युवक का कही पता नहीं चला। युवक का पता न चलने पर युवक के परिवार के सदस्य उसकी तलाश शुरु किए। लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर परिवार के सदस्यों ने युवक के लापता होने की तहरीर पुलिस को नहीं दिया।

खोजबीन के दौरान युवक की लाश नंदौर सरायमेवा गिरी गांव के सिवान में मौजूद बागीचें में झाडियों के पीछे हत्या कर फेकी मिली। इस बात की सूचना मिलने पर युवक के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। बात करने पर थानाध्यक्ष मधुबन ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की हत्या उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर किया जाना पाया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस अभी जांच पड़ताल में जुटी ही थी, कि बलिया जिले के उभाव थाने की पुलिस ने संपर्क कर एक बाइक के बारे में छानबीन की। इस दौरान पता चला कि बाइक मृत युवक अक्षय की है। जिसको लेकर वह घर से निकला था, बलिया पुलिस ने बताया कि बाइक के साथ तीन युवक पकड़े गए है। जो मधुबन क्षेत्र के निवासी है। वो बाइक और एक मोबाइल को औने पौने दाम पर बेच रहें थे।

नई बाइक और दाम कम होने पर एक व्यक्ति को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने बाइक के साथ दो लोगों को दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर युवकों ने अपने तीसरे साथी के नाम के बारे में बताया। इस पर उसे भी दबोचा गया है। पुलिस आरोपियों को लाने के लिए उभाव रवाना हुई थी। पकड़े गए युवकों ने बाइक के लिए अक्षय की हत्या की, आरोप चाहते थे कि अक्षय बाइक बेच दें, जबकि वह इसके लिए तैयार नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें