फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी मऊ और सोनीधापा अव्वल

विज्ञापन
स्काउट गाइड समारोह के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शील्ड प्रदान करते पुरस्कृत करते मुख्य अतिथी सीओ राजकुमार। - फोटो : mau
विज्ञापन
क्षेत्र के पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय उत्तर प्रदेश भारत स्कॉउट एवं गाइड का 29 वां जनपदीय स्तरीय स्कॉउट एवं गाइड रैली समारोह का समापन गुरुवार को हुआ। इसमें प्रदर्शन के आधार पर सीनियर स्कॉउट वर्ग में डीएवी इंटर कॉलेज मऊ और गाइड वर्ग में सोनीधापा इंटर कॉलेज अव्वल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के बीच समापन किया गया।
विज्ञापन


स्कॉउट एवं गाइड रैली समारोह में छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार की बनाई गई प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने अवलोकन किया।  इसके पूर्व स्कॉउट गाइड छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। तहसील क्षेत्र वर्ग में मधुबन के शहीद इंटर कॉलेज को प्रथम ,चंद्रमौली शिक्षा धाम इंटर कॉलेज कुरंगा मऊ को द्वितीय स्थान मिला। इसी तरह सीनियर गाइड वर्ग में सोनीधापा खंडेवाल बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, मधुबन तहसील क्षेत्र के सभी इंटर कॉलेज को द्वितीय स्थान मिला। जूनियर स्कॉउट वर्ग में नेशनल इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना प्रथम, तहसील क्षेत्र  वर्ग में बाबा थानी दास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेज सोनाडीह प्रथम ,जूनियर गाइड में पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना प्रथम स्थान मिला।

वहीं तहसील क्षेत्र के फतेहपुर ताल तरोय गर्ल्स इंटर कॉलेज को दूसरा स्थान मिला। इसी प्रकार बेसिक क्षेत्र में नगर क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुहम्मदाबाद गोहना ने प्रथम, ब्लॉक क्षेत्र वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय रस्तीपुर ब्लॉक परदहा को प्रथम, तहसील क्षेत्र  वर्ग में  मधुबन के पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर ताल तरोय को पहला स्थान प्राप्त हुआ ।  समापन समारोह में प्रमुख रूप से  देव भास्कर तिवारी, इंदिरा तिवारी ,चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. दीनानाथ राय, प्रबंधक शेख सल्लू ,रामजी सिंह, मोहम्मद इफ्तेखार, शेख अब्दुल्लाह ,शेख राशिद, जय नारायण दुबे, पूनम सरोज ,आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डायट प्रधानाचार्य आरसीएस यादव एवं संचालन  डॉक्टर शमा शेख ने किया।  पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या एवं संयोजिका डॉ. शाजिया रहमान ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें