फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नालियों पर रखीं जर्जर पटिया से हादसे का खतरा

विज्ञापन
घोसी नगर पंचायत ​स्थित मुहल्ले की टूटी नाली की पटिया। संवाद
विज्ञापन
आदर्श नगर पंचायत घोसी के विभिन्न मोहल्लों में नालियों पर रखी गई पटियों के टूटने से लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त और टूटी पटियां दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रही हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बड़ागांव, करीमुद्दीनपुर, जमालपुर मिर्जापुर, मदापुर समसपुर सहित कई मोहल्लों में नालियों पर रखी गई सीमेंटेड पटियां पूरी तरह टूट चुकी हैं या जर्जर हो गई हैं। इसके चलते आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।
इस संबंध में संजय कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि टूटी पटियों के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में भी परेशानी होती है, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि नगर पंचायत कार्यालय में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस बाबत अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि मामले को संज्ञान में लेकर जर्जर पटियों को जल्द बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें