फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गुवाहाटी सेंट्रल से विधायक बने मऊ के डॉ. विजय कुमार गुप्ता

विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत के विजय कुमार गुप्ता गुवाहाटी से विधायक बने।
विज्ञापन
अमिला नगर पंचायत के सदर बाजार निवासी डॉ. विजय कुमार गुप्ता असम के गुवाहाटी सेंट्रल से विधायक चुने गए हैं। भाजपा ने पहली बार उन्हें टिकट दिया था। उन्होंने गुवाहाटी में जीत दर्ज कर जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वैश्य समाज और मोहल्ले के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी। डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने 1,01,297 मत प्राप्त किए और निकटतम प्रतिद्वंदी को 61,921 वोटों पराजित किया।
वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रकाश गुप्त ने बताया कि डॉ. विजय कुमार गुप्ता परिवार के साथ गुवाहाटी में रहते हैं। वह वहां कपड़ा और आभूषण के कारोबारी हैं। पिछले 20 साल से गुवाहाटी में भाजपा ने उन्हें महामंत्री, उपाध्यक्ष सहित कई पदों की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

वैश्य समाज के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्ता, बांकेलाल गुप्त, नवनीत कुमार गुप्त, अमियचंद्र गुप्त, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अतुल गुप्ता, अवधेश कुमार गुप्ता और जय मंगल प्रसाद गुप्त सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें