फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका के घर जाने पर युवक की धुनाई

Wed, 11 May 2016 12:01 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
प्रेमी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रेमिका के घर पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया। काफी प्रयास के बाद मामले में सुलह समझौता हुआ।
विज्ञापन



 रामपुर बेलौली चौकी क्षेत्र में एक ग्रामसभा में दो वर्गों के एक प्रेमी युगल में पुराना संबंध है। बताते है कि सोमवार को युवती के माता पिता कहीं रिश्ते में चले गए थे। मौका पाकर युवक रात में उसके घर पहुँच गया। इसी बीच ग्रामीणों को इस बात की भनक लग गई।


ग्रामीणों ने बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर कुछ और लोगों को बुला लिया और दरवाजा खोलकर प्रेमी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की। तब तक किसी ने घटना की सूचना जिला  मुख्यालय 100 नंबर पर दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया युवती के माता पिता को सूचना देकर चौकी बुलवाया।
विज्ञापन



 घटना की सूचना पाकर युवती के माता पिता अपराह्न चौकी रामपुर बेलौली पहुँचे। सारे घटना की जानकारी के बाद दोनों पक्षों ने कुछ गण्यमान्य लोगों के कहने पर आपस में सुलह समझौता कर लिया। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें